फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन ली बहुत तुम्हारी, अब बारी हमारी

Thu, 05 Jan 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
पंजाब चुनाव 2017 - फोटो : self
विज्ञापन
चुनाव की रणभेरी बज गई है। अब तक वोटर खामोशी से नेताओं को सुन रहे थे, अब वोटरों के बोलने की बारी है। इलाहाबाद के 12 विधानसभा क्षेत्रों का फैसला 43 लाख मतदाता करेंगे। इनमें 23 लाख 71 हजार 703 (55.37 फीसदी) पुरुष और 19 लाख 10 हजार 850 (44.61 फीसदी) महिला वोटर हैं। पांच वर्ष में वोटरों की संख्या में पांच लाख 47 हजार 447 (14.65 फीसदी) का इजाफा हुआ है। 2012 के विधानसभा चुनाव में वोटरों की कुल संख्या 37 लाख 35 हजार 537 थी, जो अब बढ़कर 42 लाख 82 हजार 984 हो गई है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम अभी जारी रहेगा। ऐसे में वोटरों की संख्या में 15 से 20 हजार की वृद्धि संभावित है। ये 43 लाख वोटर 4327 बूथों पर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


 43 लाख वोटरों में 52054 मतदाता 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हैं। विधानसभा चुनाव में इन्हें पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। इस आयु वर्ग के सबसे अधिक 5758 वोटर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं जबकि सबसे कम 1963 मतदाता इलाहाबाद उत्तरी में हैं। इसके अलावा 18 से 19 आयु वर्ग के फाफामऊ में 4858, सोरांव 5056, फूलपुर में 5209, हंडिया में 5081, मेजा में 4075, करछना में 5105, शहर पश्चिम में 2487, शहर दक्षिणी में 2007, बारा में 5445 और कोरांव में 5010 वोटर्स हैं।

निर्वाचन आयोग की तमाम कवायद के बावजूद जिले में जेंडर रेशियो यानी पुरुष एवं महिला वोटरों के बीच अनुपात में सुधार नहीं हुआ। आयोग का निर्देश है कि जिले की आबादी में पुरुषों एवं महिलाओं की संख्या में जो अनुपात है, वोटर लिस्ट में भी वही होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिले में प्रति एक हजार पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की आबादी 902 है जबकि वोटर लिस्ट में एक हजार पुरुष वोटरों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या महज 805 है। पिछले चुनाव 2012 में यह प्रति एक हजार पुरुष वोटरों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या 811 थी। ऐसे में जेंडर रेशियो में सुधार के बजाय पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार स्थिति अधिक खराब है।
विज्ञापन


वोटर सूची में थर्ड जेंडर वोटर्स को अन्य की श्रेणी में रखा गया है। जिले में ऐसे वोटरों की संख्या 431 है। इस श्रेणी के सर्वाधिक 101 मतदाता शहर दक्षिणी और सबसे कम 13 मतदाता मेजा विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके अलावा सोरांव में 28, फूलपुर में 51, प्रतापपुर में 34, हंडिया में 43, फाफामऊ एवं बारा में 14-14, करछना में 23, शहर पश्चिमी में 33, शहर उत्तरी में 62 और कोरांव में 15 वोटर्स हैं। 

2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 59 लाख 59 हजार थी। पांच साल में जिले की आबादी में तकरीबन पांच लाख का इजाफा हुआ है। ऐसे अनुमानित आबादी 64 लाख के आसपास हैं और इनमें से 67 फीसदी यानी 43 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन

00

---------------
नामांकन- 30 जनवरी से 6 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच-7 फरवरी
नाम वापसी-9 फरवरी
मतदान-23 फरवरी
मतगणना-11 मार्च
00
विधानसभावार बूथों एवं मतदाताओं की संख्या
-------------------------------------
विधानसभा क्षेत्र-बूथ-पुरुष मतदाता-महिला मतदाता
फाफामऊ-354-192177-156091
सोरांव-368-193834-160284
फूलपुर-384-206024-159689
प्रतापपुर-358-201250-162884
हंडिया-347-200664-160201
मेजा-317-169100-134047
करछना-331-183116-145659
शहर पश्चिमी-414-229782-184391
शहर उत्तरी-425-232204-184190
शहर दक्षिणी-366-216733-176491
बारा-335-172087-140976
कोरांव-328-174732-145941
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें