फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद बोले :यूपी को अपराध मुक्त बनाकर छोड़ेगी योगी सरकार, सपा सरकार में था गुंडों का साम्राज्य

Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि यूपी को अपराधमुक्त बनाकर योगी सरकार सुशासन की स्थापना कर रही है। अब तक प्रयागराज का जो विकास हुआ है,वह तो सिर्फ झांकी थी। अभी पूरी पिक्चर बाकी है।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि यूपी को अपराधमुक्त बनाकर योगी सरकार सुशासन की स्थापना कर रही है। अब तक प्रयागराज का जो विकास हुआ है,वह तो सिर्फ झांकी थी। अभी पूरी पिक्चर बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि इसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई पड़े। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के अंदर सपा की सरकार थी तो गुंडों का साम्राज्य था, लेकिन अब योगी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

विज्ञापन


हमारी सरकार ने संकल्प अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार में पैरवी की गई होती मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को बहुत पहले ही सजा मिल गई होती। धीरे-धीरे सरकारी नौकरियों से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में सपा- बसपा, कांग्रेस का दम निकल चुका है। इस अवसर पर महापौर पद के प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने जीत का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें