फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी संभालने में विफल योगी मठ में जाकर बैठें: अजय लल्लू

Wed, 08 Dec 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • गोहरी हत्याकांड पर कांग्रेस ने प्रयागराज से फूंका राज्यव्यापी आंदोलन का बिगुल
  • सीबीआई जांच के लिए जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का एलान, भाजपा-सपा पर कसा तंज
विज्ञापन
पटेल सेवा संस्थान में कांग्रेस की ओर से गोहरी हत्याकांड के मतृकों की श्रद्धांजली सभा में संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू । संवाद - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहरी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया। पासी बुद्धिजीवी महासम्मेलन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि दलितों पर अत्याचार रोकने में नाकाम सीएम योगी आदित्यनाथ को अब मठ में जाकर बैठ जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोहरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले की विधान सभा के भीतर पंचायत कराएंगे और विधान सभा का घेराव भी करेंगे।


अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान परिसर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोहरी हत्याकांड के बहाने प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर महंगाई, बेरोजगारी पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कोई भी चीज बता दीजिए जो सस्ती हो। हर घर का आदमी परेशान है। न खाने को है न पहनने को। उज्ज्वला योजना के नाम पर प्रदेश की गरीब जनता की जेब ढीली की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नहीं बचा, सब बेच दिया। अब भी नहीं चेते तो ये लोग हमको और आपको भी बेच देंगे। 
विज्ञापन



उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस को 2022 में जीरो सीटें मिलेंगी। वो बताएं कि जनता के लिए उन्होंने कितना संघर्ष किया। सपा के लोग पुलिस को देखकर भागते हैं, जबकि कांग्रेस ही केंद्र और प्रदेश सरकारों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गोहरी कांड की पुलिस लीपापोती कर रही है। 2019 से ही दबंगों से दलित परिवार परेशान था, लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। मुकदमा तक नहीं लिखा गया। प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर सरकार मौन है। प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी हर मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिये सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं।

इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रभारी अजीत बौरासी, सुशील पासी,जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, राघवेंद्र सिंह, कांग्रेस लीगल सेल के महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम कुरैशी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, राममनोरथ सरोज, राजेश राकेश, मंजू संत, अनिल पांडेय, बृजेश सिंह, फुजैल हाशमी, राकेश पटेल, जितेंद्र कुमार राय समेत कई नेता उपस्थित थे। संचालन दिवाकर भारती ने किया।

गोहरी हत्याकांड में मारे गए दलित परिवार को दी श्रद्धांजलि 
प्रयागराज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने गोहरी हत्याकांड में मारे गए एक ही परिवार के चार सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने संकल्प लिया कि हर हाल में पीड़ित परिजनों को कांग्रेस न्याय दिलाकर रहेगी। 

भाई ने कहा- सीबीआई जांच कराए सरकार
गोहरीकांड का शिकार हुए दलित परिवार के परिजनों को सभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठाया गया था। हत्याकांड में मारे गए फूलचंद पासी के भाई लालचंद ने कहा कि पुलिस ने इस मामले पर पूरी तरह से पर्दा डाल दिया है। पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है कि वह इस हत्याकांड का खुलासा करेगी और उनके परिवार को न्याय मिल पाएगा। ऐसे में इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें