फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन दूसरी शादी कराने पर अड़े माता-पिता, युवती ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार

Tue, 07 Dec 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
court - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने पिता व भाइयों से जीवन की सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल कर्नलगंज में रह रही प्रतियोगी छात्रा की अर्जी पर एसएसपी प्रयागराज को निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याची की अर्जी के गुण-दोष पर विचार कर देखें कि संरक्षण दिया जा सकता है या नहीं?
विज्ञापन



याचिका दायर करने वाली प्रतियोगी छात्रा का कहना था कि 2016 में उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार ने शादी करा दी। पति शराब पीकर मारता-पीटता और गालियां देता था। पति ने 2017 में दूसरी शादी कर ली। अब याची कर्नलगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

लेकिन, माता-पिता और भाई उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसकी जबरन दूसरी शादी कराना चाहते हैं। वह बालिग है, स्वतंत्र रहने का उसे अधिकार है। पिता और भाइयों से उसे संरक्षण दिलाया जाए। हाईकोर्ट ने एसएसपी को इस मामले मेें निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें