फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day : सांस्कृतिक केंद्र में योग दिवस पर उमड़ा उत्साह, प्रेक्षागृह में गूंजा 'योग ही जीवन है' का संदेश

Sat, 21 Jun 2025 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग सत्र का आयोजन सांस्कृतिक केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु सत्यम जी द्वारा आगंतुकों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
एनसीजेडसीसी में योग गुरु योगी सत्यम का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग सत्र का आयोजन सांस्कृतिक केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु सत्यम जी द्वारा आगंतुकों को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर विशेष संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल और फूलपुर के विधायक दीपक पटेल को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संदेश दिया। इस आयोजन में ज्वाला देवी इंटरमीडिएट कॉलेज एवं तम्मना इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिया योग के संस्थापक योगी सत्यम ने सभी को योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले फायदे गिनाए। कहा कि निरोग रहने के लिए हमें रोज योग करना चाहिए। नियमित रूप से योग करने से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें