फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन :  कहीं सूनी न रह जाए भाइयों की कलाई, पर्व के पूर्व दिल्ली और मुंबई से आने वालीं तमाम ट्रेनें फुल

Mon, 21 Aug 2023 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो इसकी सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। 27 से 29 अगस्त की अवधि में प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी में क्रमश: 86, 100, 152 और 12, 15 एवं 54 तक प्रतीक्षा सूची हो गई है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार सैकड़ों लोगों की अपने परिजनों के साथ रक्षाबंधन मनाने की आस अधूरी रह सकती है। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाना है। पर्व से पूर्व दिल्ली और रूट से आने वाली तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इस वजह से बाहर रहने वाले लोग खासे निराश हैं। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची होने की वजह से बहनों में भी इस बात का डर है कि कहीं उनके भाई की कलाई इस बार सूनी न रह जाए। इतना ही नहीं पर्व के बाद भी प्रयागराज से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन आने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो इसकी सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची हो गई है। 27 से 29 अगस्त की अवधि में प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी में क्रमश: 86, 100, 152 और 12, 15 एवं 54 तक प्रतीक्षा सूची हो गई है।

इसी तरह दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस के स्लीपर में 29 को नो रूम हो गया है। रीवा एक्सप्रेस के स्लीपर में 27 को 87 और 28 व 29 को नो रूम है। महाबोधि एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट, नेता जी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस का भी यही हाल है। पर्व के पूर्व इन सभी ट्रेनों की किसी भी श्रेणी में दिल्ली से प्रयागराज के लिए कंफर्म बर्थ उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई रूट की ट्रेनों की भी हालत खराब


यही स्थिति मुंबई रूट की ट्रेनों की भी है। मुंबई से हावड़ा जाने वाली मुंबई मेल के स्लीपर में 27 से 29 अगस्त के बीच क्रमश: 62, 50 एवं 33 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच गई है। यही हाल कामायनी एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का है।

कीडगंज के अरविंद मिश्रा ने बताया कि उनके छोटे भाई को रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली से प्रयागराज आना है, लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं है। इसी तरह चौक के विनय अग्रवाल ने बताया कि उनका भाई पुणे में रहता है। पर्व पर उसकी यहां आने की इच्छा है, लेकिन पुणे और मुंबई से आने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल हैं।

प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर में आरक्षण की स्थिति

ट्रेन नंबर एवं नाम 27 अगस्त - 28 अगस्त - 29 अगस्त

12418 प्रयागराज एक्सप्रेस - 86 - 100 - 152
12428 रीवा एक्सप्रेस - 87 - नो रूम - नो रूम
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस - 126 - 142 - 157

14724 कालिंदी एक्सप्रेस - 69 - 121 - नो रूम
22428/12276 हमसफर एक्सप्रेस - 73 - 90 - 130

12562 स्वतंत्रता सेनानी - 60 - 65 - 86
22177 महानगरी एक्सप्रेस 41 - 40 - 34

12322 मुंबई मेल - 62 - 50 - 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें