फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इसी हफ्ते शुरू होगा राम वन गमन मार्ग के पांचवें चरण का काम, 42.55 किलोमीटर बनेगी सड़क

Thu, 24 Sep 2026 05:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रतापगढ़ से चित्रकूट को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 731ए (राम वन-गमन मार्ग) के चौड़ीकरण का पांचवां चरण इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। इस चरण में 1394.71 करोड़ रुपये की लागत से 42.55 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
राम वन गमन मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ से चित्रकूट को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 731ए (राम वन-गमन मार्ग) के चौड़ीकरण का पांचवां चरण इसी हफ्ते शुरू हो जाएगा। इस चरण में 1394.71 करोड़ रुपये की लागत से 42.55 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण किया जाएगा। यह पैकेज रामपुरिया अवाल से कर्वी तक चित्रकूट जिले में आता है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एई विशाल सेठ ने बताया कि पांचवें चरण की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी हफ्ते से मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस परियोजना पर कुल करीब 4671 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग क्षेत्र में यात्रा का समय कम करेगा और परिवहन व्यवस्था में सुधार लाएगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

परियोजना की प्रगति और लाभ

राम वन-गमन मार्ग परियोजना के चार पैकेज का काम पहले ही पूरा हो चुका है। कुल 155.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को दो लेन और चार लेन में विकसित किया जा रहा है। यह मार्ग प्रतापगढ़ के मोहनगंज से चित्रकूट के कर्वी तक जाता है। इसके चौड़ीकरण से प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और चित्रकूट जिलों को लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें