फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती से पहले निषादराज पार्क के पास से मस्जिद हटाए प्रशासन : मंत्री डॉ. संजय

Thu, 24 Sep 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शृंग्वेरपुरधाम में मंत्री संजय निषाद का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बुधवार की सुबह शृंग्वेरपुरधाम पहुंचे। उन्होंने धार्मिक स्थलों का दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने निषादराज किले पर मीडिया से बात की। उन्होंने एसडीएम सोरांव भारती मीणा से किले के आसपास की भूमि संरक्षित करने पर जोर दिया। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने निषादराज पार्क के पास स्थित मस्जिद का मुद्दा उठाया। उन्होंने एसडीएम से कहा कि मार्च में निषादराज जयंती से पहले मस्जिद को हटाया जाना चाहिए। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने भगवान श्रीराम एवं निषादराज की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा के दर्शन किए।
निषादराज जयंती की तैयारियों पर की चर्चा
मार्च में प्रस्तावित निषादराज जयंती को लेकर धाम में तैयारियों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय पदाधिकारियों व अधिकारियों से क्षेत्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निषाद समाज के लोगों ने धाम के विकास के विषय रखे। उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी जोर दिया। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मुद्दे भी उठाए गए। इस मौके पर संजीत निषाद, रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी, दिलीप निषाद, रविंद्र मणि निषाद, बाबूराम निषाद, डॉ. अमित निषाद, अमित द्विवेदी और संदीप निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें