फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ride Kashmir Railly : बारामुला से उड़ी तक साइकिल रैली से अमन का पैगाम देंगी प्रयागराज की महिलाएं

Fri, 09 Sep 2022 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रक्षा मंत्रालय की ओर से कश्मीर में बारामुला से कमान अमन पोस्ट तक आयोजित 65 किमी लंबी साइकिल रैली में हिस्सा लेने के लिए नौ महिलाएं बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से रवाना हुईं।
विज्ञापन
राइड कश्मीर रैली में हिस्सा लेने जाती प्रयागराज पेशर ग्रुप की सदस्यों का स्वाग्त किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकी हमलों के लिए सुर्खियों में रहने वाले कश्मीर में बारामुला से उड़ी के कमान अमन सेतु तक शहर की दर्जन भर महिलाएं 11 सितंबर को साइकिल रैली के जरिए अमन का पैगाम देंगी। यात्रा पर जाने वाली प्रयागराज पेसर समूह से जुड़ी ये महिलाएं पेशे से चिकित्सक, वकील और शिक्षिकाएं हैं। बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से यह महिलाएं राइड कश्मीर के लिए रवाना हुईं। इन अपराजिताओं को अमर उजाला की ओर से माल्यार्पण कर विदा किया गया।

विज्ञापन



रक्षा मंत्रालय की ओर से कश्मीर में बारामुला से कमान अमन पोस्ट तक आयोजित 65 किमी लंबी साइकिल रैली में हिस्सा लेने के लिए नौ महिलाएं बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस से रवाना हुईं। जबकि, दो महिलाएं शुक्रवार को जाएंगी। कश्मीर राइड साइकिल रैली के लिए रवाना होने से पहले इन महिलाओं को अमर उजाला के सिविल लाइंस कार्यालय में माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर विदा किया गया।

विज्ञापन

विदा की जाने वाली प्रयागराज पेसर समूह की महिलाओं में डॉ. रितु जैन, डॉ. सुमिता परमार, डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. मीरा लखटकिया, व्यंजना पांडेय, प्रेरणा सरन, नीलू शुक्ला शामिल रहीं। इनके अलावा डॉ. अमिता गुप्ता, मोना दुबे भी प्रयागराज एक्सप्रेस से रवाना हुईं। इनके अलावा प्रो. अर्चना चहल, डॉ. पल्लवी सिंह और रागिनी सिंह शुक्रवार को जाएंगी। दिल्ली पहुंचने के बाद ये महिलाएं श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगी।


वहां रक्षामंत्रालय के प्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद 11 सितंबर को राइड कश्मीर साइकिल रैली में वह हिस्सा लेंगी। इन महिलाओं को साइकिल रक्षामंत्रालय की ओर से ही प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें