फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : संपर्क क्रांति के शौचालय में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, मेडिकल स्टॉफ ने पहुंचकर की जांच

Fri, 20 Oct 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज पहुंचने से पहले उसे प्रसव पीड़ा हुई तो साथ मेें चल रहीं महिलाएं गीतांजलि को एम टू कोच के शौचालय में ले गई। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो रेलवे चिकित्सालय से मेडिकल टीम महिला को अटेंड करने के लिए भेजी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रही एक महिला ने ट्रेन के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर यहां चिकित्सक ने उसकी जांच की। हालांकि, महिला और उसके परिजनों ने आगे यात्रा जारी रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गीतांजलि नाम की महिला अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ बुधवार की रात पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति में गुवाहाटी के लिए बैठी। महिला के परिजनों से नई दिल्ली में ही दलालों ने पैसे ऐंठ लिए थे, लेकिन सीट कंफर्म नहीं मिली। गीतांजलि को तीन हिस्सों में नई दिल्ली से कानपुर, कानपुर से प्रयागराज और कटिहार से गुवाहाटी लिए टिकट मिले थे। उसके पास प्रयागराज से कटिहार के बीच टिकट कंफर्म नहीं था।

प्रयागराज पहुंचने से पहले उसे प्रसव पीड़ा हुई तो साथ मेें चल रहीं महिलाएं गीतांजलि को एम टू कोच के शौचालय में ले गई। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिली तो रेलवे चिकित्सालय से मेडिकल टीम महिला को अटेंड करने के लिए भेजी गई। ट्रेन के सुबह जंक्शन पहुंचने पर डॉ.शालिनी सिंह ने मां और बच्चे दोनों की जांच की। यह भी कहा यहां एंबुलेंस तैयार है, लेकिन महिला के परिजन यहां उतरने को राजी नहीं हुए। इसके बाद ट्रेन में सवार कुछ अन्य यात्रियों ने गीतांजलि को अपनी सीट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें