फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सर्दी में दोहरी मार, लावारिस पशु से खेती हो रही चौपट

Tue, 13 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। शीतलहर के कारण लोग शाम होते-होते अपने घरों में दुबक जाते हैंं। दूसरी तरफ लावारिस पशुओं से किसानों की सर्द रातें खेती की पहरेदारी में कट रही हैं।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के झुंड जहां से भी गुजरतें हैं, वहां की खड़ी फसलों को कुछ ही देर में चौपट कर देते हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या देशी गाय व बछड़ों की है। हालत ऐसी है कि किसान दिन रात खेतों में पहरा देते हैं और जरा सी लापरवाही होेते ही ये पशु पूरी फसल को नष्ट कर देते हैं।
बता दें कि कोरांव का बड़ोखर और महुली क्षेत्र पहले से ही नीलगाय से परेशान था और अब लावारिस पशुओं ने किसानों का चैन छीन लिया हैं। किसान जवाहर लाल, सुनील मौर्या, शिव सागर और रमेश सिंह आदि ने बताया कि हर गांव में सैकड़ों की संख्या में लावारिस पशु घूम रहे हैं।
विज्ञापन

खेतों में इन दिनों गेहूं, सरसों और चना आदि फसलों की बोआई हो गई है, लेकिन पशुओं की टोलियां चंद मिनटों में ही पूरे खेत में खड़ी फसल को बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन

दिनभर खेतों में कार्य करने वाले किसानों को रात को सर्दी की परवाह किए बिना इनसे अपनी फसलों की रक्षा के लिए अलाव जलाना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें