नॉर्दर्न विंटर गेम्स 2018-19 के तीसरे दिन शनिवार को जूनियर वर्ग शतरंज एवं फुटबॉल (अंडर-15) का फाइनल मैच खेला गया। आयोजन सचिव इंद्रनील घोष के अनुसार जूनियर ग्रुप अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अग्रसेन अकादमी ने लीजेंड फुटबॉल ब्वायज को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। मुख्य अतिथि एजीयूपी के फुटबॉल प्रशिक्षक संजय भट्टाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसी तरह शतरंज के सब जूनियर वर्ग में रिजुल प्रताप सिंह प्रथम (स्वर्ण पदक), मो. फैज़ान को रजत पदक एवं अंजलि यादव को कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के फुटबॉल में कुल आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें तीन मैच शुक्रवार को खेले गए। शेष मैच 23 दिसंबर रविवार को प्रात: 11 बजे से खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच तीन बजे से होगा। जूनियर वर्ग में शतरंज भी खेला जायेगा।
इसी तरह गंगा जमुना तहजीब राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में शिवपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी ने लंका क्रिकेट अकादमी गाजीपुर को 80 रनों से पराजित किया। दौलत हुसैन मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में वाराणसी ने 35 ओवर में छह विकेट पर 248 रन बनाए। सौरभ 65, शुभम 63 और पार्थ ने 59 रन बनाए। राहुल व सौरभ दो-दो विकेट लिए। गाजीपुर की टीम 30.4 ओवर में 168 रन पर सिमट गई। नीलोत्पलेंदु 36, ऋषिकेश 32 और दीपक ने 27 रन बनाए। सौरभ श्रीवास्तव व ऋतिक सिंह तीन-तीन, वेद प्रकाश व दीनदयाल ने दो-दो विकेट लिया। सौरभ को क्रिकेटर इम्तियाज हैदर रिजवी ने मैन ऑफ दि मैच प्रदान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा महानगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद ने किया। आयोजन सचिव आबिद चौधरी व संयोजक मो. रिजवान ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कमेंटेटर इफ्तिखार अहमद पापू, सैयद शहाब, शाहिद अस्करी, देवेश मिश्र, सफदर अली, रितेश जायसवाल, आरके गौतम, दौलत हुसैन के प्रधानाचार्य हबीबुर्रहमान, जमीलुर्रहमान, जावेद खान, शमशेद अली, शहनवाज खान, रज्ज, अतुल आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह वंश राजपाल की शानदार गेंदबाजी के सहारे होटल रविसा ने स्पोर्ट्स पॉइंट को तीन विकेट से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की डॉ रवि वर्मा जूनियर डिवीज़न अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए। शनिवार को फाफामऊ मैदान पर स्पोर्ट्स पॉइंट ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.4 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में होटल रविसा 28.2 ओवर में सात विकेट पर 117 रन (विनोद कुमार यादव 35, सक्षम अवस्थी 23 रन, अश्वनी दुबे, मो. फैज व राज सिंह 2-2 विकेट) पर बना लिया।
इसी तरह स्टेडियम ब्वायज ने आनंद शुक्ला एकादश को नौ विकेट से विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने विद्या भारती पब्लिक स्कूल को 64 रन से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मनीष देब स्कंद गुप्त अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए। शनिवार को केपी कॉलेज मैदान पर आनंद शुक्ला एकादश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में 163 रन (मोहित राज 38, ऋषभदेव मिश्रा 30, हर्षित नारायण तिवारी 27 रन, संदीप कुमार व अभिषेक शर्मा 3-3, अक्षत गुप्ता दो विकेट) बनाए। जवाब में स्टेडियम ब्वॉयज 26 ओवर में एक विकेट पर 166 रन (अनुराग यादव 63 रन नाबादए, अविनाश द्विवेदी 48 रन, अदित्य पाल 39 रन नाबाद, कुशाग्र त्रिपाठी एक विकेट) पर बना लिया। विष्णु भगवान मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 256 रन (अभिषेक सिंह 86, सचिन पाल 38, आशीष भारतीय 35 रन, उमाकांत यादव, अतुल पांडेय व अंबुज शुक्ला 2-2 विकेट) बनाए। जवाब में विद्या भारती पब्लिक स्कूल 35 ओवर में 192 रन (निखिल सिंह 72, दिवेंद्र सिंह 32 रन, हिमांशु 4, मोनू कुमार व आशीष भारतीय 2-2 विकेट) पर सिमट गई।