फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : स्थानीय उत्पादों को बनाएंगे देश व्यापी, 17 रेलवे स्टेशनों के गुड्स शेड होंगे आधुनिक

Sun, 18 Feb 2024 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की तैयारी है कि स्थानीय उत्पादों को जल्द से जल्द देश के दूसरे हिस्से में पहुंचाया जा सके। वर्तमान समय प्रयागराज मंडल के कुछ स्टेशनों पर गुड्स शेड तो हैं लेकिन वहां तमाम सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
गुड्स शेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय उत्पादों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज मंडल अपने17 रेलवे स्टेशनों के गुड्स शेड को आधुनिक बनाने जा रहा है। इन स्टेशनों में प्रमुख रूप प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, मिर्जापुर, मांडा रोड, इटावा, हरदुआगंज, कानपुर आदि शामिल है। कुछ स्टेशन ऐसे भी है जहां पहली बार शेड का निर्माण भी होगा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की तैयारी है कि स्थानीय उत्पादों को जल्द से जल्द देश के दूसरे हिस्से में पहुंचाया जा सके। वर्तमान समय प्रयागराज मंडल के कुछ स्टेशनों पर गुड्स शेड तो हैं लेकिन वहां तमाम सुविधाओं का अभाव है। इसी वजह से व्यापारी, किसान, उद्यमी आदि भी ट्रेनों की बजाय सड़क मार्ग से ही अपने उत्पाद आदि दूसरे राज्यों एवं शहरों को भेजना पसंद करते हैं।

लोगों को हो रही दिक्कत को देखते हुए प्रयागराज मंडल ने अपने 17 स्टेशनों पर गुड्स शेड का निर्माण करने की तैयारी की है। जहां शेड पहले से हैं उनका आधुनिकीकरण भी रेलवे द्वारा किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी गति शक्ति यूनिट को दी गई है। ऐसे स्थानों का चयन गुड्स शेड के लिए होगा, जहां रेलवे की आधारभूत संरचना मजबूत हो और स्थानीय उत्पादों की शेड तक पहुंच आसान हो जाए। ताकि किसान व उत्पादक इससे लाभान्वित हों।
विज्ञापन


फिलहाल प्रयागराज छिवकी, फतेहपुर, मिर्जापुर, मांडा रोड, इरादतगंज, नीम करोली, एटा, कानपुर, पनकी धाम, फफूंद, एकदिल, अथसराय, बरगढ़, हरदुआगंज, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और इटावा में गुड्स शेड बनाए जाएंगे। प्रयागराज मंडल के एकदिल, फफूंद, अथसराय स्टेशन पर पहले चरण में आधुनिक शेड बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

गुड्स शेड में उपलब्ध करवाई जाएंगी तमाम सुविधाएं

प्रयागराज मंडल के 17 स्टेशनों पर गुड्स शेड में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। शेड पर धूल न उड़े इसके लिए एयर स्मॉग गन की भी व्यवस्था रहेगी। गुड्स शेड पर्यावरण और कर्मचारी व व्यापारी के अनुकूल होंगे। शेड के पास पार्क भी बनाया जाएगा। शेड पर आने वाले लोगों के बैठने के लिए आराम दायक कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। व्यापारियाें, श्रमिकों और रेलवे स्टाफ के लिए वहां अलग से कमरे बनेंगे। एक कैंटीन भी होगी। शेड के अंदर प्लेटफार्म और क्रेन भी होगी जो लोडिंग अनलोडिंग में मदद करेगी।

प्रयागराज मंडल के 17 स्टेशनों के गुड्स शेड का आधुनिकीकरण होना है। इससे व्यापारियों के साथ स्थानीय उत्पादक अपने माल को देश के किसी भी हिस्से में भेज सकेंगे। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम प्रयागराज मंडल, एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें