फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को नीम के पेड़ से लटकाया

Sat, 08 Apr 2023 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गिरधरपुर गांव में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया। घटना के 25 दिन पहले मृतका ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : महिला की मौत के बाद थाने पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरधरपुर गांव में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर शव को नीम के पेड़ से लटका दिया। घटना के 25 दिन पहले मृतका ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई थी। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


परिजनों को शांत कराकर पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण हेतु शहर भेज दिया। मृतका की 12 वर्षीय बेटी ने रोते बिलखते हुए पूरी घटना बताई। मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर पति व प्रेमिका सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार अलसुबह मांडा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासिनी विद्या देवी (36) का शव पेड़ से लटकते मिला। दोनों हाथ बंधे हुए थे और शव नीम की डाल से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। इससे गांव में सनसनी फैल गई। कुछ देर में मौके पर मृतका के मायका पक्ष सहित लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की 12 वर्षीय बेटी करिश्मा ने रोते-बिलखते हुए बताया की बृहस्पतिवार को वह अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी। जबकि दोनों बड़े भाई बगल के कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन

रात करीब 12 बजे पिता कमलेश कुमार व उसकी प्रेमिका गीता पीछे के दरवाजे से कमरे में दाखिल हुए। दोनों आरोपी विद्या देवी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कमरे से घसीटते हुए बाहर ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। खुदकुशी दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से लटका दिया। पिता ने बेटी करिश्मा को कमरे में बंद कर दिया और घटना के बावत किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर प्रभारी थाना निरीक्षक सुभाष सिंह यादव दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

लालगंज थाना क्षेत्र निवासी मृतका के बहनोई हरिश्चंद्र गौतम, भाई- भाभी आदि ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों को शांत कराते हुए पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण हेतु एसआरएन अस्पताल भेज दिया। मृतका के बड़े बेटे सुरेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति कमलेश कुमार, प्रेमिका गीता देवी व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। कमलेश कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले में प्रभारी थाना निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया की सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्या देवी ने शिकायती पत्र दिया गया था। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। मृतका के बेटे के तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन

पहले पति की मौत बाद कमलेश से हुई थी शादी

विद्या देवी का जनपद मीरजापुर थाना लालगंज गांव नैड़ी में पहली शादी हुई थी। बेटे सुरेश व महेश के जन्म के बाद पहले पति की मौत हो गई। कमलेश कुमार के साथ दूसरी शादी हुई। कमलेश से बेटे गणेश व बेटी करिश्मा का जन्म हुआ। चारों बच्चे गिरधरपुर गांव में अपनी मां के साथ ही रहते थे। घटना की रात बेटी करिश्मा मां के साथ व दो बेटे बगल के कमरे में सो रहे थे। जबकि बड़ा बेटा सुरेश मांडाखास गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर गांव के पुश्तैनी मकान पर मौजूद थे।

फरवरी में गला दबाकर की गई थी विद्या की पिटाई

बीते 13 मार्च को पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में विद्या देवी ने आरोप लगाया था कि शाम करीब चार बजे कमलेश व गीता ने घर में घुसकर उसकी पटाई की। जिससे विद्या देवी को काफी चोटें आईं। इतना ही नहीं, बीते फरवरी माह में आरोपी पति ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। जिससे वह बेहोश हो गई और उसके गले में तकलीफ हो गई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं कमलेश दो ट्रैक्टरों से होने वाली आमदनी घर पर देने के बजाए प्रेमिका पर खर्च करता था। इसको लेकर आए दिन दंपती में मारपीट होती थी। कमलेश का एक हांथ थ्रेसर की चपेट में आने से कट चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें