कार में उसके साथ दोस्त प्रांशू यादव भी था। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे। पहले सभी बाइक से सभी युवक सफारी से आगे निकल गए। कुछ दूर जाने के बाद वे दोबारा लौटे और चलती बाइक से ही टाटा सफारी पर एक के बाद एक दो बम फेंक दिया। बमबाजी में सफारी कार के आगे का शीशा चिटक गया। अचानक हुई बमबाजी से डरा-सहमा विधान अपने दोस्त प्रांशू के साथ गाड़ी लेकर मौके से जान बचाकर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। देर रात को झूंसी की गंगादीप कालोनी में रहने वाले पुलिस के दीवान शिवबचन यादव के पुत्र शिवम यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने शिवम और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पूरी वारदात घटनास्थल के साामने वाले मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम तक मुख्य आरोपी शिवम यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस ने दीवान शिवबचन यादव को हिरासत में लिया है।
जिला मंत्री ने जताया जान का खतरा, सुरक्षा देने जाने की मांग
भाजपा की जिला मंत्री एवं थानापुर ग्रामसभा की महिला प्रधान विजयलक्ष्मी सिंह चंदेल ने बृहस्पतिवार की देर शाम को बेटे पर किए गए जानलेवा हमले के बाद अपनी जान का भी खतरा जताया है। लक्ष्मी सिंह चंदेल का कहना है कि टाटा सफारी गाड़ी से वह भी रोजाना चलती हैं। ऐसे में उन पर जानलेवा हमला किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में महिला प्रधान लक्ष्मी सिंह चंदेल ने पुलिसिया सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।