फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : खेलगांव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 03 Sep 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डॉ. मिश्र नेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक भी हैं। वर्तमान में वह झलवा स्थित खेलगांव पब्लिक स्कूल परिसर में ही रहते हैं, लेकिन उनका एक घर म्योराबाद में भी है। पत्नी विजया भी उनके साथ ही रहती थीं और कभी-कभी पूजा-पाठ के लिए घर जाती थीं। 
विज्ञापन
Prayagraj News : दरवाजे को तोड़वाकर पुलिस ने घर में किया प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलगांव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. यूके मिश्रा की पत्नी विजया मिश्रा (70) फांसी पर लटकी मिलीं। प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर म्योराबाद स्थित घर में दरवाजा तोड़कर उनका शव फंदे से उतारा गया। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है लेकिन वजह का पता नहीं चल सका है। डॉ. मिश्र नेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक भी हैं। वर्तमान में वह झलवा स्थित खेलगांव पब्लिक स्कूल परिसर में ही रहते हैं, लेकिन उनका एक घर म्योराबाद में भी है। पत्नी विजया भी उनके साथ ही रहती थीं और कभी-कभी पूजा-पाठ के लिए घर जाती थीं। 
विज्ञापन



एक दिन पहले भी वह घर आईं और यहीं रुक गईं। पुलिस के मुताबिक, डॉ. मिश्र ने बताया शनिवार को कई बार फोन मिलाने पर भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। घर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। किसी तरह कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़कर वह भीतर गए तो पत्नी फांसी पर लटकी मिलीं। 


सूचना पर पुलिस अफसर व कैंट पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट इंस्पेक्टर रुकुमपाल सिंह ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथमदृष्टया घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्मार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें