फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साथियों संग यमुना नदी में नहाते समय नौवीं का छात्र तेज धार में बहा, स्टंट करते समय हुई घटना

Sun, 11 Aug 2024 05:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

जतिन को नदी में बहते देख लड़के चिल्लाए, कोई कुछ कर पाता तब तक जतिन नदी की धारा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों के सहयोग से नदी में जाल डालकर छात्र को खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
यमुना में बहा जतिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज स्थित घूरपुर क्षेत्र के बीकर गांव में रविवार को सहपाठियों संग यमुना नदी में मौज-मस्ती कर रहा नौवीं का छात्र नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों और स्थानीय नाविकों के सहयोग से नदी में जाल डालकर लापता छात्र को खोजने का प्रयास करती रही है।

विज्ञापन

घूरपुर के दलवाबारी गांव निवासी शिवकुमार केसरवानी के दो पुत्रों में बड़ा जतिन केसरवानी गांव के ही ग्राम ज्योति विद्यालय में नौवीं का छात्र है। रविवार को वह अपने एक अन्य सहपाठी रोहित के साथ बीकर गांव में अपने साथी आर एन निषाद से मिलने गया था। आरएन भी उन्ही की कक्षा में पढ़ता है। बात बात में तीनों बीकर में जिभिया पहाड़ी के पास यमुना स्नान करने चले गए वहां गांव के कुछ हमजोली लड़के पहले से नदी में कूदकर स्टंट कर रहे थे। 
विज्ञापन

तीनों दोस्त भी नदी में नहाते हुए मस्ती करने लगे अचानक जतिन नदी की तेज धारा बहने लगा। जतिन को नदी में बहते देख लड़के चिल्लाए, कोई कुछ कर पाता तब तक जतिन नदी की धारा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और स्थानीय नाविकों के सहयोग से नदी में जाल डालकर छात्र को खोजने का प्रयास कर रही है। छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें