फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा का कत्ल: छत से फेंका सरिया सीधे गले में धंसा, खून ज्यादा बहते देख भाग गया था भतीजा; लाश को बाथरूम...

Sun, 11 Aug 2024 03:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र की हत्या भतीजे के हाथ हुई थी।  पार्षद के चचेरे भाई शिव प्रसाद यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गलती से छत से फेंका गया सरिया गले में धंस गया था। खून ज्यादा बहते देख भतीजा भाग गया था।
विज्ञापन
Prayagraj Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के फाफामऊ के गद्दोपुर में पार्षद के चचेरे भाई शिव प्रसाद यादव (24) की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात शिव के भतीजे आजाद यादव ने की। वहीं, आरोपी भतीजे का कहना है कि गलती से छत से फेंका गया सरिया गले में धंस गया। वह डर गया था। इसलिए चाचा को वही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले शिव प्रसाद फाफामऊ के मोरहूं गांव निवासी थे और घर से करीब दो किमी दूर स्थित मौसी के मकान में रहते थे। चार अगस्त की रात 9:30 बजे वह घर के भीतर मृत पड़े मिले थे। डीसीपी अभिषेक भारती खुद मामले की जांच पड़ताल में लगे। 

इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया जिनसे शिवप्रसाद का मिलना जुलना था। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी निकलवाई गई। देखा गया कि उनकी घटना वाले दिन किन लोगों से बातचीत हुई थी। इसमें आजाद का नंबर भी था जो घटना के आसपास के वक्त का था। 
विज्ञापन


उससे बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने इस बारे में कोई जानकारी होने से इन्कार किया। हालांकि अपनी गतिविधियों से वह शक के दायरे में आ गया। उसने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए। संदेह के आधार पर ही जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि उसकी एक युवती से लगातार बात होती थी। घटना वाली रात भी उसने युवती से बात की थी।
 

युवती को बुलाकर पूछताछ की गई तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। उसने कहा कि घटना वाली रात आजाद ने फोनकर उससे कहा था कि उसकी गलती से शिव प्रसाद के गले में सरिया लग गया है और वह उसे छोड़कर भाग आया है। एक बार फिर से आजाद से पूछताछ की गई, तो वारदात का खुलासा हो गया।

 

छत से फेंका सरिया, गले में जा धंसा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना वाली शाम उसे शिवप्रसाद ने छत से पानी की टंकी नीचे उतारने के लिए बुलाया था। एक टंकी नीचे उतारी जा चुकी थी। इसी दौरान उसने छत पर पड़ा सरिया नीचे फेंका जो गलती से शिवप्रसाद की गर्दन में जा धंसा। वह भागकर नीचे आया तो शिवप्रसाद जमीन पर पड़े हुए थे। 

 

गर्दन से सरिया निकालकर वह उन्हें बाथरूम तक ले जाने लगा लेकिन नाकाम रहा। तब तक खून बहुत ज्यादा बह चुका था और वह यह देखकर उन्हें छोड़कर भाग निकला।

 

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह पूछताछ में यही कहता रहा कि उसकी गलती से सरिया मृतक को लग गया। हालांकि उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी और न ही उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।-अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर

 
विज्ञापन

बीए का छात्र है आरोपी
आरोपी आजाद 19 वर्ष का है और बीए कर रहा है। वह मृतक के चचेरे भाई का बेटा है। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना वाली रात उसे ही सबसे पहले जानकारी हुई थी और उसने ही घरवालों को सूचना भी दी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें