फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां कसाब की हुई थी ट्रेनिंग, वहीं जीशान ने सीखा एके 47 चलाना 

Thu, 16 Sep 2021 08:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जीशान के पिता मो. कमर लगभग 25 सालों तक सऊदी समेत खाड़ी के अलग अलग देशों में रहे हैं। जीशान ने शुआट्स से एमबीए किया इसके बाद कमर ने जीशान को भी सऊदी बुला लिया था।
विज्ञापन
आतंकवादी डेमो। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी नगर करेली के रहने वाले जीशान कमर ने आतंक की ट्रेनिंग वहीं पाई थी जहां मुंबई बम धमाके के गुनाहगार कसाब ने आतंक का ककहरा सीखा था। पाकिस्तान का थट्टा इलाका जहां एक फार्म हाउस में जीशान और उसके साथियों ने पाक सेना के अफसर और आतंकियों से देश को दहलाने की हथकंडे सीखे थे। यहीं पर जीशान ने पहली बार एके 47 अपने हाथ पकड़ा और उसे चलाने का मास्टर बना था। 

विज्ञापन

जीशान के पिता मो. कमर लगभग 25 सालों तक सऊदी समेत खाड़ी के अलग अलग देशों में रहे हैं। जीशान ने शुआट्स से एमबीए किया इसके बाद कमर ने जीशान को भी सऊदी बुला लिया था। सऊदी में रहने के दौरान जीशान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में गया। दरअसल एमबीए करने के दौरान ही जीशान कट्टपंथियों के संपर्क में रहने लगा था। धीरे धीरे वह विचारों में कट्टर होता गया। सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट भी उसकी विचारधारा को दर्शाती थी।

आईएसआई को ऐसे ही लड़कों की तलाश रहती है। जीशान का सऊदी अरब में ब्रेन वाश करके देश के प्रति भड़काया गया। इसके बाद वह पाकिस्तान में ट्रेनिंग के लिए तैयार हो गया। जीशान को मस्कट के रास्ते पाकिस्तान के थट्टा इलाके में एक फार्म हाउस में ठहराया गया। यहां पर पहले ही ओसामा और कई बांग्लादेशी मौजूद थे। वहां पाकिस्तान की आर्मी के एक लेफ्टिनेंट ने कसाब को गाजी बताते हुए ट्रेनिंग लेने वालों से बताया कि उन्हें फक्र होना चाहिए, इसी कैंप में कसाब ने भी ट्रेनिंग पाई थी।

यहीं जीशान ने एके 47 चलाना सीखा। आईईडी बनाने और चलाने का प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही सबको यह भी सिखाया गया कि कैसे पुलिस की पकड़ से बचना है? सोशल मीडिया पर धार्मिक और कट्टर पोस्ट डालने से भी सबको मना किया गया था। पाक सेना, आईएसआई और आतंकियों से ट्रेनिंग लेकर जीशान वापस मस्कट पहुंचा और फिर सऊदी अरब चला गया। इसी साल जनवरी जीशान की शादी हुई। इसके बाद उसने यहीं आनलाइन खजूर बेचने का धंधा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

सीधे संपर्क में था दाऊद के भाई अनीस से 
टेरर फंडिंग में डी गैंग का पूरी तरह से कनेक्शन सामने आया है। जीशान ने पाकिस्तान के थट्टा में ट्रेनिंग ली थी। इसकी पूरी फंडिंग दाऊद गिरोह ने की थी। अनीस जीशान समेत सभी संदिग्ध आतंकियों के सीधे संपर्क में था। उसकी जिम्मेदारी संदिग्ध आतंकियों को भारत में पैसा और हथियार मुहैया कराने की थी। एटीएस और दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जिन छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उसमें मुंबई का जान मोहम्मद और ओसामा पहले से ही डी गैंग के लिए काम करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें