फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और चार बच्चों की लाश गांव पहुंचने पर मचा कोहराम, एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा

Mon, 23 Aug 2021 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया गांव स्थित माइंस की खदान में रविवार सुबह मिली थी मां और उसके चार बच्चों की लाश। हत्य और आत्महत्या की गुत्थी के बीच पुलिस अभी तक उझली हुई है।
 
विज्ञापन
Prayagraj News : लालापुर में खदान में चार लाश मिलने पर घटना स्थल की जांच के लिए पहुंचे एसएसपी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के बसहाई गांव में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोगों के शव पहुंचने पर हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, चार शव देखकर हर एक की आंख नम हो गई। बता दे कि रविवार सुबह गोल्हैया गांव स्थित माइंस की खदान में एक महिला व उसके तीन बच्चों का शव एक साथ मिला था। महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।   

विज्ञापन


बता दे कि बसहाई गांव निवासी शिव करन यादव की पत्नी रेनू 35 व उसकी पत्नी कल्पना 15, सरोज उर्फ कल्लो 13 व पुत्र गोलू 12 का शव गोल्हैया गांव स्थित माइंस की खदान में रविवार सुबह पानी में तैरता मिला था। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर परिवारिक विवाद की भी बात सामने आ रही है।

Prayagraj News : लालापुर में खदान में चार लाश मिलने पर घटना स्थल की जांच के लिए पहुंचे एसएसपी। - फोटो : प्रयागराज
ग्रामीणों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा व मारपीट हुआ करती थी। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसको आधार मानकर भी पुलिस जांच कर रही है। वहीं रेनू के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। हालांकि एक साथ चार मौतों को लेकर पुलिस भी सक्रिय है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों के साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर मौत की गुल्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

Prayagraj News : लालापुर में खदान के तालाब में चार लाश मिलने पर जुटी भीड़। - फोटो : prayagraj
घटना स्थल पर पहुंच एसएसपी ने की जांच 
सोमवार को एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र गोल्हैया स्थित माइंस की खदान पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। दोनों अधिकारी अपने मताहतों के साथ करीब एक घंटे तक वहां मौजूद रहे। घटना स्थल पर जांच करने के बाद दोनों अधिकारी मृतक के घर पहुंचे यहां उन्होंने घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। मामले को लेकर उन्होंने हर पहलू की जांच की तथा अपने मताहतों को कुछ दिशा निर्देश दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें