फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सामूहिक विवाह की गूंजी शहनाई, 140 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

विज्ञापन
सोरांव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नवविवाहित जोड़े को उपहार भेंट करते शहर पश्चिमी व
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को सोरांव के मेवालाल इंटर कॉलेज में 140 जोड़े एक दूसरे संग सात जन्मों के बंधन में बंध गए। शहनाइयों की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन

समारोह में विकास खंड कौड़िहार के 14, शृंग्वेरपुरधाम के 29, भगवतपुर के 12, सोरांव के 19, होलागढ़ के 33, मऊआइमा के 30 तथा लालगोपालगंज के तीन जोड़ों सहित कुल 140 जोड़ों का विवाह कराया गया।
कार्यक्रम में विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी और ब्लॉक प्रमुख सोरांव प्रदीप कुमार पासी समेत अन्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विकास खंडों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें