डीएवी कॉलेज मैदान पर भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने प्रयाग क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में पूरे अंक हासिल कर लिए। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की इस जीत में शिव गौतम (142 रन नाबाद, 80 गेंद, 13 चौके व 10 छक्के व 6-0-27-3) का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रयाग क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 205 रन बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने 21.4 ओवर में 206 रन बना लिए।