फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : मानसून की दस्तक से तापमान गिरा, एक दो दिन में हो सकती है भारी बारिश

Sat, 24 Jun 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि प्रयागराज में मानसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। इस हफ्ते गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। मानसून अभी और तेज होगा। अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश हुई तो उमस भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रयागराज में मानसून ने दी दस्तक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार की रात झमाझम बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने शुक्रवार की रात राहत की सांस ली। करीब बीस मिनट की बारिश में सड़क और मोहल्ले पानी से लबालब हो गए। कई जगह तो नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। बारिश के साथ तेज आंधी ने भी दस्तक दी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस हफ्ते मानसून तेज होगा और 25 जून को भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। भोर से ही पेड़ शांत थे और भीषण उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। उमस का ही नतीजा था कि शहर के पार्कों में मॉर्निंग वाकर्स सीमित संख्या में पहुंचे। दिनभर छाए रहे बादलों ने तेज धूप से लोगों को बचाए रखा, लेकिन भीषण उमस ने बेहाल कर रखा था।

जैसा कि मौसम विज्ञानियों का अनुमान था कि 23 जून तक प्रयागराज में मानसून ने दस्तक दे रखा है, वह रात आठ बजे तक सही साबित हुआ। अचानक कुछ देर के लिए तेज हवाएं चलीं, आसमान पर घने बादल दिखने लगे और आधे घंटे बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान कुछ गिरा, हवाएं ठंडी हुईं और गर्मी से लोगों को राहत मिली।

मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि प्रयागराज में मानसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। इस हफ्ते गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। मानसून अभी और तेज होगा। अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश हुई तो उमस भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन

पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल

शुक्रवार रात हुई पहली बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी। हल्की बारिश में सड़कों पर जलभराव भले ही न हुआ हो, लेकिन जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर गया। कटरा में डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से मनमोहन पार्क से लक्ष्मी टॉकीज चौराहे तक जाने वाली रोड पर मिट्टी फैली हुई है। बारिश के कारण रोड पर कीचड़ इकट्ठा हो गया और इससे फिसलन बढ़ गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज चौराहे के आसपास भी थोड़ी देर के लिए सड़क पर पानी इकट्ठा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें