फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीउल्लाह की नहीं हो सकी पेशी, आज होगी मामले की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद वलीउल्लाह व उसके तीन अन्य साथी मंगलवार को भी अदालत में पेश नहीं हो सके। इस पर अदालत ने मामले में सुनवाई केलिए बुधवार की तिथि तय की है। इसके पहले मामले में वलीउल्लाह और उसके साथी वसीउल्लाह, उबैद उल्लाह, उजैर आलम की तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई।
विज्ञापन

लिखित में दरख्वास्त की गई कि अभियुक्त वलीउल्लाह गाजियाबाद जेल में है। मंगलवार को वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका है। इसके साथ ही उसने गवाहों की सूची भी नहीं मुहैया कराई है। इसके लिए उसे समय दिया जाए। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कहा कि केस पुराना है। मामले की सुनवाई के लिए नजदीक की तिथि लगाई जाए। इस पर कोर्ट ने बुधवार को मामले की सुनवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें