फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बरस रही आग, रात में हल्की ठंड से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। एक दिन पहले सोमवार के मुकाबले पारा मामूली रूप से 0.5 डिग्री से. नीचे खिसका लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं और धूप झुलसाती रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 10 बजे से ही आग बरसने का अहसास होने लगा। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर लगभग सन्नाटा सा पसरा रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। उधर तपन के बीच जो लोग निकले भी, उन्होंने खुद को पूरी तरह कवर कर रखा था। हमेशा गुलजार रहने वाले बाजारों में भी दिन में रौनक न के बराबर दिखी। कटरा बाजार में बंदी के दिन लगने वाली मार्केट में भी पहले की तरह भीड़ नहीं दिखी।
चौक, घंटाघर, नखासकोहना में भी भीड़ कम रही। हालांकि शाम को तपन से थोड़ी राहत मिली। दूसरी तरफ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर भी दर्ज किया गया। इससे मौसमी बीमारियों का खतरा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मानसून से ही राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें