फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान : 186 महादानियों ने किया रक्तदान, लोगों को रक्तदान करने के लिए किया जागरूक

Fri, 14 Jun 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रयागराज में टीबी सप्रू अस्पताल ब्लड बैंक, एमएनएनआईटी अस्पताल परिसर और मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के अलावा छावनी सामान्य अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
छावनी सामान्य अस्पताल में ब्लड कैंप का ब्रिगेडियर मनिंदर सिंह सिद्धू ने किया शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आग उगलती गर्मी भी रक्तदानियों के हौसले को हिला नहीं सकी। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से संगमनगरी में चार स्थानों पर लगे रक्तदान शिविरों में महादानियों का उत्साह देखते बना। प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी को मिलाकर कुल 190 यूनिट रक्तदान हुआ।

विज्ञापन


तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) में फूलपुर के भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने शिविर का शुभारंभ किया। यहां 50 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान 102 बार रक्तदान कर कीर्तिमान बनाने वाले रक्तदाता राजीव मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडेय, बेली के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, स्टोर इंचार्ज हेमंत शुक्ला और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. उत्तम ने भी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। एमएनएनआईटी में शिविर का शुभारंभ निदेशक आरएस वर्मा और एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यूएस कांडिल्य ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान की शुरूआत ही ग्रुप कमांडर ने खुद की। कर्नल भगवान प्रसाद द्विवेदी ने भी रक्तदान किया।


विज्ञापन
विज्ञापन






मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में प्रमुख अधीक्षक डॉ. नाहिदा खातून सिद्धीकी ने शिविर का शुभारंभ किया। छावनी सामान्य अस्पताल में कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनिंदर सिंह सिद्धू ने शिविर का उद्घाटन किया। उनके साथ छावनी परिषद बोर्ड के सीईओ मोहम्मद समीर इस्लाम, आरएमओ डॉ. पीयूष पांडेय शुक्ला, आरएमओ सुनीता गौड़, निदेशक डॉ. सिद्धार्थ पांडेय मौजूद रहे। शहर में चार स्थानों पर लगे शिविरों में एमएनएनआईटी में 26, बेली में 50, कॉल्विन में 20 और छावनी में 30 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। इसी तरह कुंडा में 20, प्रतापगढ़ में 25 व कौशांबी में 19 यूनिट रक्तदान हुआ।

सहयोगी संस्थाएं
1-ब्लू क्रॉस आर्गनाइजेशन
2-कलावती फाउंडेशन
3-सत्यकाम फाउंडेशन
4-शिक्षाशील फाउंडेशन
5-इंदुस्थली फाउंडेशन
6-प्रिम रोज शिक्षा संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें