फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन-2020 पर काम करेगा आयोग

Sat, 02 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
उतत्र प्रदेश लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में विजन-2020 तैयार करने के साथ उसके अनुरूप काम होगा। इसके अंतर्गत परीक्षा कैंलेंडर जारी करने के साथ परीक्षा और साक्षात्कार में पारदर्शिता तथा गोपनीयता के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वर्षों बाद आयोग में शुक्रवार को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन


अफसरों ने घोषित किया कि विजन-2020 को अगले स्थापना दिवस पर लागू किया जाएगा। आयोग में इलेक्ट्रॉनिक जैमर और सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्णय लिया गया। यानी, परिसर में जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रहेगी। हालांकि, साक्षात्कार कक्ष में कैमरा लगेगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। आयोग का मास्टर प्लान भी तैयार होगा और आगे के सभी निर्माण उसी के अंतर्गत होंगे। समारोह में अफसरों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर बनाए जाने की भी घोषणा की गई।

भूखंड के लिए जल्द इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के अफसरों से बात की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा आदि की बाबत जानकारी तथा बेहतर कार्यप्रणालि के लिए अध्यक्ष, सदस्य, अफसर और कर्मचारी अन्य आयोगों को भ्रमण करेेंगे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। संयुक्त सचिव रिजवानुर्रहमान ने होली गीत गाया। समारोह में अध्यक्ष डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव, सदस्य डॉ.सुनील कुमार जैन, मेजर संजय यादव, फरमान अली, जयराम प्रसाद वैद्य सचिव सुरेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन रविनंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें