फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: न्यायालय के आदेश पर 13 आरोपियों पर प्राथमिकी

Tue, 23 Jun 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बहरिया क्षेत्र के अभईपुर गांव में रास्ते के विवाद में दिव्यांग और उसकी भाभी की पिटाई करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अभईपुर निवासी विनोद कुमार का आरोप है कि 9 फरवरी को राममूरत, रामनिहोर, रामचन्द्र, दीपचन्द्र, प्रेमचन्द्र व रामचन्द्र आदि ने सार्वजनिक रास्ते में दीवार बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने एकमत होकर दिव्यांग विनाेद व उसकी भाभी तारा देवी को गाली देते हुए मारपीट की। विनोद के पुलिस से शिकायत करने पर दस फरवरी को दिव्यांग विनोद कुमार व उसकी भाभी तारादेवी को दोबारा लाठी-डंडों से पीटा गया।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी जिसपर कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई। न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर बहरिया पुलिस ने राममूरत, दीपचन्द्र, सुनील कुमार, प्रेमचन्द्र, सीतादेवी, मंगला देवी, मनीषा देवी, इमरती देवी, रीता देवी, कोमल, नेहा कुमारी, रामनिहार, ज्ञानचन्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें