इविवि के साथ देश के अन्य प्रतिष्ठित कॉलेज से भी आए प्रतिभागी
इंटर्नशिप का आवेदन चालू किए जाने के एक दिन के भीतर ही इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 42 विधि छात्र लाभान्वित होंगे। जिनमें से ज्यादतर छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय और यहां के संगठक कॉलेज से हैं। साथ ही दो छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय, 1 छात्रा जामिया और पांच छात्र/छात्राएं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हैं।
इंटर्नशिप कराने में प्रदेश के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं के नाम भी शामिल
छात्रों के इस इंटर्नशिप को लेकर भारी संख्या में आवेदन आए हैं। इस इंटर्नशिप को शुरुआत में 25 लोगों के लिए ही आयोजित करने की तैयारी की गई थी, लेकिन बढ़ती संख्या को देख नए अधिवक्ताओं को जोड़ उनको भी इंटर्नशिप का मौका दिया गया। इंटर्नशिप कराने में अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार पीके गिरी, महेश चंद्र चतुर्वेदी, अशोक मेहता और कई अन्य दिग्गज अधिवक्ता भी सम्मिलित हैं।
छात्राओं के भी दिखाई इंटर्नशिप के प्रति विशेष रुचि , 11 छात्रा इंटर्नशिप कार्यक्रम में सम्मिलित
छात्राओं को भी अधिवक्ताओं के चैंबर में इंटर्नशिप करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। "न्याय" के निमित्त 11 छात्राएं भी विभिन्न परिसरों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इस अभिविन्यास कार्यक्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायायलय के अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रतीक मिश्र,अपर शासकीय अधिवक्ता राम मोहित,अधिवक्ता कार्तिकेय शुक्ल , इलाहाबाद विश्वविद्यालय विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी,प्रांत सह-मंत्री कार्तिकेय त्रिपाठी,इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के इकाई अध्यक्ष शिवम सिंह,प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र की उपस्तिथि रही।