फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यू ट्यूब से सिखा रहे थे ई टिकट बनाने और उससे कमाई करने का वीडियो

Thu, 02 Feb 2023 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूट्यूब पर उटपटांग वीडियो बनाने का शौक कभी कभार महंगा भी पड़ सकता है। रेलवे सुरक्षा बल की डिटेक्टिव विंग ने ऐसे दो युवकों को पकड़ा है जो सॉफ्टवेयर के जरिए से रेलवे का टिकट बनाने और उससे कमाई करने का वीडियो यूट्यूब पर प्रसारित कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब पर उटपटांग वीडियो बनाने का शौक कभी कभार महंगा भी पड़ सकता है। रेलवे सुरक्षा बल की डिटेक्टिव विंग ने ऐसे दो युवकों को पकड़ा है जो सॉफ्टवेयर के जरिए से रेलवे का टिकट बनाने और उससे कमाई करने का वीडियो यूट्यूब पर प्रसारित कर रहे थे। दोनों ही युवक पड़ोसी जिले कौशाम्बी के हैं। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कौशाम्बी निवासी दोनों युवक यूट्यूब चैनल से निजी आईडी से अवैध टिकट को बनाने और पकड़ में ना आने का तरीका सिखा रहे थे।

विज्ञापन


उस वीडियो का लिंक उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय पहुंचा तो आरपीएफ की डिटेक्टिव विंग सक्रिय हो गई। आरपीएफ प्रयागराज जंक्शन प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि यूट्यूब पर रेलवे के टिकट के अवैध व्यापार को प्रोत्साहित करने वाले वीडियो युवकों द्वारा चलाए जा रहे थे । उनकी लोकेशन ट्रेस की गई तो वह दोनों कौशाम्बी में मिले । इस दौरान वहां थाना सराय अकिल स्थित एक जन सेवा केंद्र में आरपीएफ की टीम पहुंची।

टीम ने वहां से विजय कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लैपटॉप ,एक प्रिंटर, 3 एंड्राइड मोबाइल, भविष्य की यात्रा के 12वीं टिकट और 65 पुराने ई टिकट के साथ ₹25260 की नगद राशि बरामद की गई। उनके पास कई ऐसे सॉफ्टवेयर थे जिसका इस्तेमाल वह अवैध तरीके से टिकट बनाने के लिए करते थे बाद में उसे महंगे दामों में बेचते थे। पकड़े जाने के बाद युवकों ने अपने यूट्यूब पर डाले गए वीडियो भी आरपीएफ को दिखाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें