नई झूंसी के बाजार में रविवार की सुबह अचानक सड़क के किनारे जमीन से धुंआ निकलने लगा। इससे वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
नई झूंसी बाजार में जमीन के अंदर से उठ रहे धुंए को लेकर लोगों का कहना था कि महाकुंभ के दौरान गलत तरीके से सडक के किनारे ज़मीन के नीचे पहले बिजली का केबल बिछाया और बाद में उसके ठीक ऊपर जलकल निगम विभाग ने पानी की पाइप लाइन बिछा दी। लोगों की माने तो पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी बिजली के केबल को डूबा देता है। इससे केबल के शार्ट होने के कारण ज़मीन से धुंआ उठने लगता है। झूंसी आजाद नगर के पार्षद सुमित निषाद ने बताया की ऐसा पहले भी कई जगहों पर धुंआ निकल चुका है।