फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 06 Jun 2025 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में कोच अटेंडेंट का रिश्वत मांगने का वीडियो वायल हुआ। मामला गंभीर देखते ही डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने इसकी जांच सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला को सौंप दी है।
विज्ञापन
वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से जयनगर जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी में कोच अटेंडेंट का रिश्वत मांगने का वीडियो वायल हुआ। मामला गंभीर देखते ही डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने इसकी जांच सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला को सौंप दी है। नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस के यात्री सरफराज जैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया। वीडियो में अटेंडेंट 2500 रुपये की मांग करते हुए यात्री से कह रहा है कि पैसे मिलने के बाद टीटीई कोई सवाल नहीं करेगा।

विज्ञापन


यात्री सीट पर आराम से सोते हुए सफर कर सकेगा। यात्री ने अटेंडेंट से जयनगर जाने के किराए के बारे में पूछा तो 2500 रुपये मांगे और कहा कि नाम लेने पर कोई परेशानी नहीं होगी। यह भी कहा कि अन्य यात्रियों से भी पैसे लिए हैं। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला को वीडियो और घटनाक्रम की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें