फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : धर्म परिवर्तन मामले में पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, शुआट्स कुलपति समेत चार हैं नामजद

Wed, 13 Sep 2023 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चार सितंबर को महिला ने घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में कुलपति के भाई विनोद बी लाल का भी नाम शामिल है। 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से मिर्जापुर, जबकि मौजूदा समय में घुरपुर क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नाेलॉजी एंड साइंसेस(शुआट्स) के कुलपति आरबी लाल समेत सात पर धर्म परिवर्तन समेत अन्य आरोप में केस लिखाने वाली महिला ने मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया। पुलिस सुरक्षा में पहुंची पीड़िता ने कोर्ट को घटना के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


चार सितंबर को महिला ने घूरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में कुलपति के भाई विनोद बी लाल का भी नाम शामिल है। 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से मिर्जापुर, जबकि मौजूदा समय में घुरपुर क्षेत्र में रहती है। एक दिन पहले भी वह कोर्ट गई थी, लेकिन उसका बयान नहीं हो सका था। मंगलवार को एक बार फिर पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची, जहां उसका मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किया गया। फिलहाल, आठ दिन बीतने के बाद भी इस मामले में घूरपुर पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है।

मुकदमे में धर्मगुरु राजकरन व मो.रिजवान निवासी हथिगन पुरवा खास थाना घूरपुर नामजद हैं। राजकरन पर धर्म परिवर्तन तो लाल बंधुओं के स्कूल के सुपरवाइजर रिजवान पर रात में तीन अज्ञात संग जबरन घर में घुसकर महिला व उसकी बेटियों से छेड़छाड़ का भी आरोप है। थानाध्यक्ष संजीव चौबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।या। साथ ही सामान सहित उसे व उसकी बच्चियों को स्कूल से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

मूलरूप से चुनार की रहने वाली महिला के पति का निधन हो चुका है और वह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ एक स्कूल परिसर में रह रही थी। उसका कहना है कि 2011 में राजकरन समेत दो धर्मगुरु प्रयागराज से आरबी लाल के द्वारा आए। फिर आरबी लाल के स्कूल में नौकरी, रहने के लिए घर और बच्चों की शिक्षा का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसे पति-बच्चों सहित यीशू दरबार लाया गया। यहां आरबी लाल व विनोद बी लाल के कहने पर पुनः धर्म परिवर्तन किया गया। साथ ही स्कूल में नौकरी दे दी गई।
विज्ञापन

पति की लापरवाही के चलते हुई मौत

2020 में बीमारी के चलते उसके पति का निधन हो गया। आरोप है कि उपरोक्त लाल बंधुओं की लापरवाही के कारण इलाज न करवाने की वजह से पति की मौत हुई। इसके बाद उस पर अन्य लोगों का भी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर मो.रिजवान ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। साथ ही 22 अगस्त को तीन लोगों संग शराब के नशे में धुत होकर आने के बाद उससे व उसकी नाबालिग बेटियों संग जबरदस्ती का प्रयास किया। साथ ही सामान सहित उसे व उसकी बच्चियों को स्कूल से बाहर कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें