जिन्हें दी जा रही है धमकी वे विहिप के हेल्पलाइन नंबर पर करें शिकायत
क्षेत्र संगठन मंत्री ने कहा कि तमाम हिंदुओं को धमकाया जा रहा है। उनसे आग्रह है कि वे निडरता पूर्वक उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से करें। संपूर्ण हिंदू समाज के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर खड़े हैं । इसके लिए संगठन ने प्रांत से लेकर प्रखंड तक योजना तैयार की है उसी क्रम में आज काशी प्रांत हेल्पलाइन नंबर 9198942004 जारी किया जा रहा है जिस पर ऐसी घटनाओं की जानकारी देकर सहायता प्राप्त किया जा सकता है।
काशी प्रांत के अलावा कानपुर प्रांत का नंबर 9919517309, अवध के लिए 9919888770 नंबर है। इसके अलावा गोरक्ष प्रांत का हेल्प लाइन नंबर 9511178248 है। इन नंबर पर फोन कर कोई भी हिंदू मदद ले सकता है। यदि कोई धमकी भरा फोन करे या परेशान करें। तत्काल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मदद करेंगे। पीड़ित को स्थानीय पुलिस व प्रशासन से संरक्षण व दोषी को सजा भी दिलाई जाएगी।