ओवरएज हो चुके अभ्यर्थी चंदन निषाद, उमेश चंद्र पांडेय, जगदीश गुप्ता, राजकुमार प्रजापति, ब्रह्म कुमार पांडेय, अजय शुक्ला, आदित्य तिवारी, राजेश सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, अशोक पटेल, राममूरत विश्वकर्मा आदि का कहना है कि आयोग को वर्ष 2017 में ही एपीएस के रिक्त पदों का अधियाचन मिल गया था, लेकिन नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया गया।
वर्ष 2013 की भर्ती में शामिल जो अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, उनके लिए भविष्य के रास्ते भी बंद हो चुके हैं। ऐसे में ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को भी नई भर्ती में शामिल करने के लिए विज्ञापन में आयु सीमा में छूट का प्रावधान होना चाहिए। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने शासन और आयोग से मांग की है कि ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाए।