Prayagraj News : माघ मेला क्षेत्र में लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
देखते ही देखते दाेनों पुलों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और फिर हर बीतते पल के साथ यह कतार लंबी होती चली गई। दोपहर बाद स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी से हालात और बदतर होने लगे। चार बजे के आसपास मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ तो स्थिति बेकाबू हो गई।
पहले तो झूंसी व नैनी से शहर की ओर आने वाली लेने पर ही जाम था, इसके बाद दूसरी यानी वापसी की लेन पर भी यातायात बाधित होने लगा। शास्त्री व नैनी ब्रिज पर भीषण जाम का असर संबंधित क्षेत्रों जैसे बैरहना, मधवापुर, सोहबतियाबाग, दारागंज, नैनी, कीडगंज, जार्जटाउन के कई इलाकाें पर पड़ा। यहां कई बार यातायात ठप होने जैसी स्थिति भी आ गई।
Prayagraj News : माघ मेला क्षेत्र में लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
उधर, नए यमुना पुल पर जाम के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने पुराने यमुना पुल का रुख किया। इसके कुछ ही देर बाद वहां भी भीषण जाम लग गया। हाल यह हुआ कि मुट्ठीगंज व कीडगंज की ओर से लेकर नैनी में फुलवरिया तक वाहनों की कतार लग गई। पुराने पुल के नीचे वाली सड़क पर भी वाहनों की कतार लग गई। हाल यह हुआ कि नैनी में लेप्रोसी से लेकर झूंसी तक वाहनों की कतार लग गई। 20 किमी की दूरी में पांच हजार से ज्यादा वाहन 10 घंटे तक फंसे रहे। इस दौरान हजारों लोग घंटों गाड़ियों में कैद रहने को मजबूर रहे।
Prayagraj News : शास्त्री पुल पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
एंबुलेंस फंसने से तड़पे मरीज, बेबस रहे तीमारदार
भीषण जाम के चलते राहगीरों ही नहीं, बल्कि मरीजों की भी जमकर फजीहत हुई। नए यमुना पुल से लेकर शास्त्री ब्रिज तक दर्जनों एंबुलेंस भी फंसी रहीं। मरीज तड़पते रहे और तीमारदार व एंबुलेंस चालक बेबस नजर आए। इन्हीं में से एक एंबुलेंस शास्त्री ब्रिज पर फंसी रही। चालक विजय कुमार ने बताया कि वह मरीज लेकर जा रहे हैं और दो घंटे से जाम में फंसे हैं। इसी तरह काली सड़क पर ठंड लगने से अचेत पड़े मरीज को लेने के लिए एसआरएन से निकली एंबुलेंस बैरहना से जीटी जवाहर तक भीषण जाम में फंसी रही। चालक अनुराग ने बताया कि एसआरएन से काली सड़क तक पहुंचने में घंटे भर से ज्यादा का वक्त लग गया।