फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच की छात्रा वेदिका एक दिन के लिए बनीं सहायक पुलिस आयुक्त बारा

विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त बारा की कुर्सी पर एक दिन के लिए बैठी वेदिका एवं छात्राओं को जागरूक करती एसीप
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बारा की कक्षा पांच की छात्रा वेदिका द्विवेदी एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त बारा की जिम्मेदारी संभाली। वेदिका ने न केवल फरियादियों की समस्याएं सुनीं बल्कि उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। साथ ही बारा थाने का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान दुबहा निवासी सुरेश कुमार ने पूर्व में हुई एक घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर वेदिका ने संबंधित थाने से जानकारी प्राप्त कर बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय हर हाल में दिलाया जाएगा। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजलता भी मौजूद रहीं। जनसुनवाई के बाद एसीपी ने छात्राओं को मिशन शक्ति, गुड टच-बैड टच और आपातकाल में बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके बाद छात्राओं की रैली सहायक पुलिस आयुक्त बारा कार्यालय से शुरू होकर बाजार होते हुए थाना परिसर तक निकाली गई। छात्राओं ने इस विशेष अनुभव को जीवनभर यादगार बताते हुए कहा कि इस अवसर ने उनके मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास गहरा कर दिया। एसीपी कुंजलता ने छात्राओं/ महिलाओं को उनके सम्मान का भरोसा दिलाया कहा कि निडर होकर घर से निकले पुलिस हमेशा आपके साथ खड़ी है। इस मौके पर उपनिरीक्षक रीतू तिवारी ,रश्मि सोनकर, अल्का कुमारी, गुंजन गौर, पिंकी, दिनेश सिंह, हरगोविंद एवं विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें