फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: पहले दिन 424 को मिला कोविड का सुरक्षा चक्र 

Sun, 17 Jan 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj
आखिर इंतजार की घड़िया समाप्त हो गईं। कोरोना महामारी से बचाने के लिए स्वदेशी टीकाकरण का महाभियान का आगाज शनिवार को हुआ। पीएन नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद देशव्यापी इस अभियान का यहां फूलप्रूफ व्यवस्था के तहत आगाज किया गया। सुबह रफ्तार धीमी रही पर दोपहर 11 से तीन बजे तक कोरोना योद्धा बने स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह के साथ टीकाकरण में शामिल हुए। शाम पांच बजे तक जिले के छह टीकाककरण केंद्रों पर 600 में 424 हेल्थ वर्करों ने कोरोना का टीका लगवाया। खास बात यह रही कि किसी को टीकाकरण के बाद किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj news : टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : prayagraj
जिले के छह कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में सोरांव और फूलपुर में शुक्रवार को ही वैक्सीन की 110-110 डोज पहुंचा दी गई थीं। शहर के चार केंद्रों पर कोल्डचेन बॉक्स में सुबह आठ बजे से वैक्सीन की डोज पहुंचाने का काम शुरू किया गया। 45 मिनट बाद चेन हैंडलरों ने पौने नौ बजे सुरक्षा के साथ कोविड वैक्सीन की प्रति केंद्र के हिसाब से 110 डोज पहुंचा कर नोडल अधिकारी को सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj news : टीकाकरण स्थल पर मौजूद चिकित्सक। - फोटो : prayagraj

4 of 10
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और टीकाकरण का शुभारंभ कार्यक्रम सभी केंद्रो पर लाइव दिखाया गया। करीब 11 बजे से टीकाकरण का काम शुरू किया गया। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज केंद्र पर न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ प्रभात सिंह , कॉल्विन में सीएमएस डॉ सुषमा श्रीवास्तव, डफरिन में सीएमएस ज्योति, मैट्रेन कीर्ति और कमला नेहरू अस्पताल में मैट्रेन डेल्फी को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj
सभी को टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में आधे घंटे रोका गया, लेकिन किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। वहीं सीएचसी फूलपुर के चिकित्साधिकारी डॉ डीएम त्रिपाठी तथा सीएचसी सोरांव में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष को कोविड -19 का पहला टीका लगाया गया। इसके बाद सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए हेल्थ वर्करों का आना जाना लगा रहा। एक के बाद एक लोगों का आना, टीका लगवाना फिर ऑब्जर्वेशन का क्रम शाम पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj

डीएम, सीएमओ, नोडल अधिकारी ने लिया जायजा

कोविड वैक्सीनेशन की शुरूआत से शाम तक प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का आना जाना लगा रहा। मेडिकल कॉलेज केंद्र पर प्राचार्य डॉ एसपी सिंह मातहत चिकित्सकों और कर्मचारियों का हौसला बढाते हुए जायजा लेते रहे। यहां 12 बजे के बाद पहुंचे सीएमओ डॉ प्रभाकर राय ने टीम के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर पहुंचे जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी पहुंचे और केंद्र के सभी कक्षों में बारी-बारी से जाकर डॉक्टरों, हेल्थ वर्करों से हाल पूछा। यहां से डीएम के साथ सीएमओ कॉल्विन, डफरिन सहित अन्य केंद्रों पर निरीक्षण करने पहुंचे।

विज्ञापन

7 of 10
prayagraj news : टीकाकरण की ड्यूटी पर तैनात हेल्थ वर्कर्स। - फोटो : prayagraj

सीएचसी फूलपुर रहा टीकाकरण में अव्वल

सीएचसी फूलपुर शनिवार को पहले दिन टीकाकरण में जिले भर में अव्वल रहा। यहां 80 हेल्थ वर्करों ने टीका लगवाया। वहीं सोरांव में 69 लोग ही कोविड का टीका लगवाने पहुंचे। शहर के चार केंद्रों पर सर्वाधिक टीका लगवाने वाले कमला नेहरू अस्पताल के रहे। यहां कुल 75 लोगों को टीका लगाया गया। जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में 68 तथा कॉल्विन में 67 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सको का उत्साह तो दिखा लेकिन रेजीडेंट केंद्र पर टीका लगवाने नहीं आए। यहां 65 लोगों का टीकाकरण किया गया।

8 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सर्वर ने खूब छकाया, सूची के सहारे हुआ काम, शाम को पोर्टल पर फीडिंग


टीकाकरण के पहले दिन सर्वर ने खूब छकाया। ड्राई रन के दौरान आई इस दिक्कत से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की थी। फोटो स्टेट सूची के सहारे टीकाकरण के काम को पूरा किया गया। कुछ केंद्रों पर दोपहर बाद सर्वर चला लेकिन रुकावट होती रही। शाम को चार बजे के बाद पोर्टल पर टीकाकरण कराने वालों का ब्योरा अपलोड किया गया।

9 of 10
prayagraj news : टीकाकरण से पहले प्रक्रिया की जानकारी लेते चिकित्सक। - फोटो : prayagraj

टीकाकरण केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच, मोबाइल पर एसएमएस, पहचान पत्र देखे

कोरोना टीकाकरण के दौरान सूची में शामिल लोगों के केंद्र में पहुंचते ही थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा कर्मियों की जांच, सूची में नाम और आईडी देखने के बाद पर्ची देने फिर टीकाकरण के पहले पहचान पत्र देखकर पात्र स्वास्थ्य कर्मी की पहचान पुख्ता की गई। टीकाकरण के दौरान भी नाम और आईडी का मिलान किया गया। केंद्र पर आने वालों ने बताया कि उन्हें एसएमएस से सूचना मिली है। विभागीय लोगों ने फोन पर भी वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

10 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मोबाइल पर आएगा क्यूआर कोड आधारित प्रमाणपत्र, अनुपस्थित लोगों की बनेगी सूची

कोविड वैक्सीनेशन के पहले दिन जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है, उन्हें उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भेजा जाएगा। नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण डॉ राहुल सिंह ने बताया उन्हें यह भी जानकारी दी जाएगी कि उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज कब और कहां दी जाएगी। वहीं अनुपस्थित कर्मियों की अलग सूची बनेगी। जिन्हें टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जा सकता है, यह शासन के निर्देश के मुताबिक किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें