निदेशालय को भेजा जा चुका है अधियाचन
अगर इन पदों पर दो साल तक शिक्षक वापस नहीं आते हैं तो भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। फिलहाल, निदेशालय की ओर से अब लगभग 550 पदों का आधियाचन भेजा जा चुका है। इन बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। पूर्व की भर्तियों में अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा होती थी और स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था।
अभ्यर्थियों के चयन में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक नहीं जोड़े जाते थे और केवल इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर चयन होता था, लेकिन बदलाव के बाद इंटरव्यू से ज्यादा महत्व स्क्रीनिंग परीक्षा का होगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन के लिए अब स्क्रीनिंग परीक्षा के 75 फीसदी अंक और इंटरव्यू के केवल 25 फीसदी अंक जोड़े जाएंगे। यानी अभ्यर्थियों के चयन का मुख्य आधार स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।
स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित प्रस्तावित नियमावली तैयार कर ली गई है और अब इसे शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। शासन से नियमावली को स्वीकृति मिलते ही आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर देगा। लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी संख्या में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती किए जाने की तैयारी है।