फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा अपनी बुद्घि का प्रयोग देश सेवा के लिए करें

Wed, 21 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद। भारत विश्व का सबसे युवा देश बनने जा रहा है, 2020 तक सबसे अधिक युवा भारत में होंगे। युवाओं को अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना होगा, इसके जरिए अपना देश सबसे आगे होगा। युवा अपनी बुद्घि और ऊर्जा का प्रयोग देश के विकास के लिए करें न कि विध्वंस के लिए। यह बातें उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की ओर से आयोजित पुराछात्र सम्मेलन में राज्यपाल रामनाईक ने कही।
विज्ञापन

राज्यपाल रामनाईक मंगलवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के सरस्वती परिसर में प्रेक्षागृह के शिलान्यास और पुराछात्र सम्मेलन के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी दूरस्थ शिक्षा: युवा शक्ति और समाज विषय पर अपनी बात रख रहे थे। पुराछात्र सम्मेलन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पुरा छात्रों का मिलना युवा शक्ति के मिलन की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्यपाल ने युवा शक्ति को उसकी बुद्घि एवं बल की याद दिलाते हुए कहा कि वह देश केविकास में अपना योगदान दें न कि शक्ति का प्रयोग देश के खिलाफ गतिविधियों में करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी भी युवा थे। उन्होंने अपनी बुद्घि का प्रयोग गलत दिशा में किया, इससे मानवता को गहरी चोट पहुंची है।
कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने  कुलाधिपति का स्वागत करते हुए कहा कि विवि ने कम समय में तकनीकी दक्षता हासिल की है। उन्होंने कहा कि विवि छात्रों को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। समारोह के बारे में जानकारी डॉ. संतोषा कुमार, संचालन डॉ. रामजी मिश्र एवं धन्यवाद कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार पांडेय ने किया। तकनीकी सत्रों में न्यायमूर्ति सुधीर नारायण, नालंदा मुक्त विवि के कुलपति प्रो. आरबीपी सिंह इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. आरपी मिश्र, इलाहाबाद राज्य विवि के कुलपति प्रो. आरपी मिश्र गांधी संग्रहालय नई दिल्ली के उपनिदेशक डॉ.अनिल दत्त मिश्र, डॉ. गिरीश कुमार द्विवेदी, डॉ. कार्तिकेय शर्मा, डॉ. श्रुति, डॉ. ज्ञान प्रकाश ने विचार रखे।
विज्ञापन

मुक्त विवि की उपलब्धियों को सराहा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राज्यपाल रामनाईक ने मुक्त विवि की उपलब्धियों की सराहना करने के साथ कहा कि संचार एवं तकनीक से दुनिया बदल रही है। उन्होंने मोबाइल एप का उद्घाटन करते हुए कहा कि दूरस्थ शिक्षा और तकनीक का संयोग निश्चय ही शैक्षिक क्रांति लाएगा। विवि की ओर से स्थापित अटल बिहारी बिहारी बाजपेई गुड गवर्नेंस चेयर की स्थापना तथा मास्टर कैटलाग फॉर मूक्स का उद्घाटन किया। श्री नाईक ने इस मौके पर दिव्यांग मेधा स्वर्ण पदक केलिए कुलपति प्रो. एमपी दुबे की ओर से दी गई धनराशि का चेक वित्त अधिकारी को सौपा।
10 करोड की लागत से बनेगा प्रेक्षागृह
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मुक्त विवि का प्रेक्षागृह 10 करोड की लागत से तैयार होगा। 2250 वर्ग फिट में बनने वाले प्रेक्षागृह का निर्माण सीएनडीएस एवं जलनिगम 15 महीने में पूरा करेंगे। इसमें 1000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी। उन्होंने कुलपति से इसके उद्घाटन के लिए भी आने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें