फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति में फंस सकता टेट का पेच, विभाग ने मांगी पात्र शिक्षकों की जानकारी

Sat, 06 May 2023 11:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति पर फिर से संकट मंडराने लगा है। परिषद की ओर से जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार कराने के बाद अब टीईटी (टेट) पास शिक्षकों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति पर फिर से संकट मंडराने लगा है। परिषद की ओर से जिलों में वरिष्ठता सूची तैयार कराने के बाद अब टीईटी (टेट) पास शिक्षकों की जानकारी मांगी जा रही है। ऐसे में शिक्षकों को यह चिंता सताने लगी है कि जिन लोगों ने अभी तक जूनियर टीईटी पास नहीं की है, वे कहीं पदोन्नति की सूची से बाहर न हो जाएं।

बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिलों को पत्र भेजकर 31 मार्च 2023 तक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षकों से वरिष्ठता सूची को लेकर भेजी गई आपत्तियों का निस्तारण कराकर उसको अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद 30 अप्रैल तक वरिष्ठता सूची तैयार करने के लिए कह दिया गया। जिलों की तरफ से वरिष्ठता सूची तैयार करके भेजने के बाद दो दिन पहले परिषद की ओर से जूनियर टीईटी पास शिक्षकों की सूची मांगी गई है। इसको तीन दिनों में अपडेट करके भेजना है।

विज्ञापन


प्राइमरी से जूनियर में प्रमोशन के लिए एनसीटीई की गाइड लाइन के अनुसार टेट पास शिक्षकों की पदोन्नति करने की बात कही गई है। ऐसे में उन शिक्षकों को पदोन्नति न मिलने का डर सताने लगा है, जिन्होंने प्रदेश में टीईटी लागू होने के पहले नियुक्ति पाई थी और आज तक जूनियर टीईटी पास नहीं की है। एनसीटीई की गाइड लाइन को अगर परिषद ने मान लिया तो ऐसे शिक्षक वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर होने के बाद भी पदोन्नति के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

हालांकि, अभी तक परिषद की तरफ से इस मामले को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रहे हैं। दबी जुबान में यह जरूर मान रहे हैं कि इस प्रकार का निर्णय लेने पर वरिष्ठता सूची में कई प्रकार का बदलाव करना होगा। प्रदेश में 2011 में टीईटी लागू होने के बाद 72825, 16460, 29325, 68500, 69000 समेत अन्य शिक्षक भर्तियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें