फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी: प्राइमरी-अपर प्राइमरी के लिए कुल 8.59 लाख आवेदन

विज्ञापन
UPTET: 8.59 Lakh applications for Primary-Upper Primary
विज्ञापन
यूपीटीईटी: प्राइमरी-अपर प्राइमरी के लिए कुल 8.59 लाख आवेदन
विज्ञापन

0 सचिव ने कहा अंतिम तिथि का न करें इंतजार, आवेदन के बाद फाइनल प्रिंट 20 नवंबर तक अवश्य निकाल लें अभ्यर्थी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) केलिए एक नवंबर की शाम शुरू पंजीकरण, आवेदन में 15 नवंबर शाम छह बजे तक कुल 680289 पंजीकरण और 604408 आवेदन आए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए कुल 858733 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यूपीटीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आवेदन का प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन

सचिव की ओर से कहा गया है कि जो अभ्यर्थी आवेदन पूरा करने के बाद फाइनल प्रिंट नहीं निकाल सके हैं, वह अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही फाइनल आवेदन का प्रिंट निकाल लें। सचिव की ओर से कहा गया है कि अंतिम तिथि 20 नवंबर के पूर्व अनिवार्य रूप से आवेदन प्रक्रिया पूरी करके प्रिंट निकाल लें। 20 नवंबर के बाद आवेदकों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि समय से प्रिंट नहीं निकालने वालों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। अधूरे एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों को प्रथम दृष्टया निरस्म माना जाएगा। इस संबंध में कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी 20 नवंबर तक पंजीकरण एवं 21 नवंबर तक आवेदन शुल्क तथा 22 नवंबर तक अपने आवेदन की समस्त प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें