फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 महीने बाद जिलों में भेजे गए यूपीटीईटी 2019 के प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2019 के प्रमाणपत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को भेज दिए गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से यूपीटीईटी 2019 का परिणाम फरवरी 2019 में घोषित किया गया था। परिणाम घोषित किए जाने के बाद मार्च में कोरोना संक्रमण के चलते सभी शैक्षिक गतिविधियां ठप पड़ गईं थीं, इस कारण से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी पास अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र उनके जिले में नहीं भेजे जा सके।
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद सचिव ने डायट प्राचार्यों के पास यूपीटीईटी 2019 के प्रमाणपत्र भेज दिए हैं। डायट प्राचार्य संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि प्रमाणपत्र उनके कार्यालय को मिल गए हैं, जल्द ही इनके वितरण की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें