फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: ट्रक में पीछे से भिड़े बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
मृतक अर्पित अग्रहरि। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हाइवे पर ट्रक में पीछे से भिड़े बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा निवासी अर्पित अग्रहरि(16) पुत्र अनूप अग्रहरि बृहस्पतिवार की सुबह बाइक में पेट्रोल भराने रायपुर स्थित फिलिंग स्टेशन जा रहा था। घना कोहरा होने के चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से जा रही ट्रक के चालक ने ब्रेक मार दिया।
कोहरा अधिक होने के चलते अर्पित सामने जा रही ट्रक देख नही सका और बाइक समेत पीछे से जा भिड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल संजय यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है, परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें