Prayagraj News : करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर लेखपाल परीक्षा के दौरान बवाल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
पकड़े गए लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही ब्लूटूथ व ईयरबड के साथ वाराणसी से एक और कानपुर नगर स्थित अलग-अलग केंद्रों से दो परीक्षार्थी गिरफ्तार किए गए। उधर एसटीएफ लखनऊ इकाई की एक टीम ने झूंसी में छापा मारकर सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा।
पूछताछ में पता चला कि उन्होंने नैनी स्थित ईश्वर प्रेम विद्या मंदिर के अलावा वाराणसी व कानपुर में दो परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस व ईयरबड लेकर परीक्षा में बैठाया था। जिसके बाद टीम ने नैनी स्थित केंद्र से परीक्षार्थी को पकड़ा। जबकि सूचना दिए जाने पर कानपुर व वाराणसी एसटीएफ ने अपने-अपने जिले के केंद्रों पर पहुंचकर गिरफ्तारी की।
Prayagraj News : करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर लेखपाल परीक्षा के दौरान बवाल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे कराते थे नकल
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि पूछताछ में सॉल्वर गिरोह के सदस्यों ने अहम खुलासे किए। बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले ही वह परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस व ईयर बड दे देते हैं। ब्लूटूथ डिवाइस में सिम कार्ड लगता है और इसी के जरिये परीक्षार्थियों से मोबाइल पर संपर्क किया जाता हैै।
उधर परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी कान में ईयर बड लगा लेते हैं जो इतनी छोटी होती है कि सामान्यतया पकड़ में नहीं आती। इसके बाद वह कहीं भी बैठकर मोबाइल से परीक्षार्थी को पेपर सॉल्व करा देते हैं। सोरांव से पकड़े गए गिरोह का सरगना विजयकांत व उसके साथी कार में बैठकर कानपुर व वाराणसी में बैठे परीक्षार्थियों को पेपर सॉल्व करा रहे थे। एसटीएफ ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
Prayagraj News : लेखपाल परीक्षा के दौरान करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
ये हुए गिरफ्तार
सोरांव(एसटीएफ प्रयागराज इकाई)
1- विजयकांत पटेल निवासी अतनपुर(सरगना)
2- दिनेश कुमार यादव निवासी राजेपुर
3- सोनू कुमार निवासी सरायअजीज, सभी थाना बहरिया
इनकी निशानदेही पर पकड़े गए परीक्षार्थी
- पुष्पेंद्र, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, भोजूवीर वाराणसी
- जयसिंह पटेल, माया देवी बालिका इंटर कॉलेज, गोविंदपुर कानपुर नगर
- रणविजय, प्रयाग विद्या मंदिर, कानपुर नगर
फरार
- जीतेंद्र सिंह, आर्यभट्ट इंटर कॉलेज, कानपुर नगर,
- रवि कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, कानपुर नगर
- सौरभ
- अजीत
(उपरोक्त चारों सख्ती के चलते डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जा सके)
Prayagraj News : करेली स्थित परीक्षा केंद्र पर लेखपाल परीक्षा के दौरान बवाल हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
झूंसी(एसटीएफ लखनऊ इकाई)
1- नरेंद्र कुमार पटेल निवासी कटसा बहरिया
2- संदीप पटेल निवासी न्याय नगर कॉलोनी, झूंसी
इनकी निशानदेही पर पकड़े गए परीक्षार्थी
- दिनेश कुमार साहू, निवासी लेबर कॉलोनी, ईश्वर प्रेम विद्या मंदिर कॉलेज नैनी
- दिलीप गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर रानीगंज प्रतापगढ़, आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज बांसफाटक, चौक वाराणसी
- करन कुमार निवासी कल्याणपुर, मऊआइमा, डीपीएस इंटर कॉलेज, नवाबगंज कानपुर
डीएम बोले-
लेखपाल भर्ती परीक्षा मामले में नकल कराए जाने की बात सामने आ रही है। स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से सबकुछ हो रहा था। एफआईआर लिखाई गई है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की मान्यता भी खत्म की जा सकती है। एडीएम प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी प्रयागराज।
सोरांव में पकड़े गए सॉल्वर गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ फाफामऊ, जबकि झूंसी में पकड़े गए दो सदस्यों के खिलाफ झूंसी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही इन्हें संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया गया है। - नवेंदु सिंह, डिप्टी एसपी एसटीएफ प्रयागराज