सूबे के 45 सौ अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती माध्यिमक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करता है। आठ अप्रैल को चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल एक साथ पूरा हो गया है। इससे चयन बोर्ड में एक भी सदस्य नहीं रह गए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पिछले कई सालों में एक साथ पहली बार रिक्त दस सदस्यों के पद के लिए आवेदन मांगा गया है। सदस्यों की नियुक्ति के बाद सूबे के सहायता प्राप्त माध्यिमक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती में तेजी आएगी। सदस्य विहीन होने से चयन बोर्ड में सभी कम ठप पड़ा था। ऐसे में उम्मीद है कि सदस्यों की नियुक्ति के बाद जल्द ही टीजीटी-पीजीटी की नई भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
सूबे के 45 सौ अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती माध्यिमक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड करता है। आठ अप्रैल को चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल एक साथ पूरा हो गया है। इससे चयन बोर्ड में एक भी सदस्य नहीं रह गए। इसके चलते चयन बोर्ड में कामकाज ठप पड़ गया था। उपसचिव अतुल कुमार की ओर से चयन बोर्ड में सदस्य के दस पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
इनका कार्यकाल दो वर्ष या अधिकतम 62 साल की आयु तक जो भी पहले पूर्ण होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। दो ऐसे व्यक्ति होंगे, जो ऐसे शिक्षाविद हो, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। दो ऐसे व्यक्ति होंगे जो राज्य सरकार की राय में, राज्य शिक्षा सेवा के ऐसे उत्कृष्ट अधिकारी हों या रहे हो, जो अपर निदेशक के निमभन पंक्ति के न हो।