फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवा बनी हॉस्पिटल में मरीजों का हंगामा, सीएम पोर्टल पर शिकायत से हड़कंप

Fri, 22 May 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
quarantine - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना पीड़ितों को भर्ती करने के लिए कोविड एल वन कोटवा बनी अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों ने हंगामा कर दिया। शोर गुल मचा रहे मरीज अस्पताल में गंदगी और समय पर भोजन न मिलने से नाराज थे। इस बीच एक मरीज ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत कर दी। शासन से रिपोर्ट तलब होते ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सुबह ही सीएमओ ने मौके पर पहुंच कर मरीजों को समझाया और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। 
विज्ञापन


कौशाम्बी के एक मरीज ने अपने परिजनों को बताया कि कोटवा बनी अस्पताल में ठीक से सफाई नहीं होती। गंदगी के कारण असुविधा हो रही है। उसने समय पर खाना-नाश्ता न मिलने की भी शिकायत की। बृहस्पतिवार को वहां पहुंचे परिजनों को देख मरीज आपे से बाहर होकर शोर मचाने लगा। उसको देखकर अन्य मरीज भी हंगामा करने लगे। अस्पताल कर्मियों ने इसकी सूचना सीएमओ, नोडल अधिकारी और सीएमओ को दी। 

इस बीच कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों ने अव्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत कर दी। शासन से पूछताछ शुरू हुई तो मामले की गंभीरता को जानकर सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी कोटवा बनी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें समझाया। अपने सामने सफाई कराई फिर भोजन आपूर्ति करने वाले होटल मैनेजर की क्लास लगाई। सीएमओ के मुताबिक होटल से भोजन आपूर्ति की व्यवस्था को निलंबित कर दिया गया है। मैनेजर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। तुरंत दूसरे वेंडर की तैनाती कर गुणवत्तापूर्ण भोजन समय पर परोसने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि व्यवस्था बदलते ही मरीजों की नाराजगी दूर हो गई।

सीएमओ के मुताबिक दिक्कतें नहीं कुछ गलतफहमी थी, जिसे दूर कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मरीज के परिजन घर से अस्पताल जाते समय पुलिस की पूछताछ से परेशान हो गए थे। उनके आधार में प्रयागराज दर्ज था जबकि वह मरीज को कौशाम्बी का निवासी बता रहे थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें