फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC News : प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से फिर हुई तीखी झड़प, आईडी प्रूफ मांगने पर भड़के छात्र, बुलाई गई फोर्स

Wed, 13 Nov 2024 01:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया।
विज्ञापन
यूपीपीएससी के पास छात्रों और पुलिस से हुई झड़प। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतियोगी छात्र और पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक आ गई। इससे हलचल मच गई। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई। मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन


यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया। इसको लेकर छात्र उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इससे स्थिति बिगड़ गई। छात्रों और पुलिस से काफी देर तक झड़प और नोकझोंक हुई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक पहुंच गई। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। यह देखते हुए मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई। 
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें