फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा स्थगित, अब अब 22 दिसंबर को पांच जिलों में होगी परीक्षा

Fri, 03 Dec 2021 08:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 12 दिसंबर को दो जिलों में प्रस्तावित प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। 12 दिसंबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की समीक्षा अधिकारी की परीक्षा भी प्रस्तावित है, जिसकी वजह से प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा स्थगित की गई है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की समीक्षा अधिकारी परीक्षा के साथ प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के लिए भी आवेदन कर रखे हैं। अगर दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होतीं तो अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ता। अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा स्थगित की जाए, ताकि उन्हें दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सके। आयोग ने 27 नवंबर को विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा तिथि घोषित की थी।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के तहत प्रधानाचार्य, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण और व्याख्याता अंग्रेजी की परीक्षा अब 22 दिसंबर को लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद और मेरठ में आयोजित की जाएगी। शेष पदों/विषयों की परीक्षा तिथि बाद में अलग से विज्ञप्ति/वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। पूर्व में यह परीक्षा दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ में होनी थी, लेकिन अब केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिले 15 असिस्टेंट प्रोफेसर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर पैथालॉजी के 15 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इनमें आठ पद अनारक्षित, चार पद अन्य पिछड़ा वर्ग और तीन पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। खास यह कि चयनितों में 13 महिला अभ्यर्थी हैं। भर्ती के लिए 22, 23, 25 एवं 26 नवंबर को हुए साक्षात्कार के आधार पर जारी परिणाम में श्वेता, मेधा मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, श्रुति चौहान, रश्मि चौहान, आकांक्षा सिंह, कन्हैया लाल मिश्रा, सुरभि, स्वाति सिंह, सुचेता यादव, प्रितिका कुशवाहा, कामिनी यादव, अपर्णा सिंह, अर्पिता सिंह एवं छविराज सिंह को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें