कार्मिक अधिकारी के एक पद का परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मुद्रण एवं लेखन सामाग्री विभाग में कार्मिक अधिकारी के एक पद (अनारक्षित) पर सीधी भर्ती का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। साक्षात्कार में नीलाभ सिंह को अंतिम रूप से सफलता मिली है।
आयोग की ओर से 25 जून 2021 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए कुल 283 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया जबकि साक्षात्कार के लिए पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, सभी शामिल हुए। मंगलवार को साक्षात्कार लिया गया था। आयोग की ओर से इसका अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।
प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थी को मिलेगी नियुक्ति
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के यूपी आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता मोआलेजात के पद पर चयनित एक अभ्यर्थी ने अपना अभ्यर्थन वापस ले लिया। इस पर आयोग ने योग्यता सूची में श्रेष्ठताक्रम में उपलब्ध अभ्यर्थी एस जावेद अली, अनारक्षित को प्रश्नगत पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुति की है।
यूपीपीएससी की ओर से आयुष विभाग में प्रवक्ता मोअलेजात के तीन अनारक्षित पदों पर चयन परिणाम एक जून 2022 को घोषित किया था। इस चयन परिणाम की मुख्य सूची में क्रमांक एक पर चयनित अभ्यर्थी मो.खालिद ने शपथ पत्र के माध्यम से आयोग से अभ्यर्थन वापस लेने का अनुरोध किया गया था। इस पर आयोग ने उनका अभ्यर्थन निरस्त करते हुए रिक्त पद के सापेक्ष समेकित योग्यता सूची में श्रेष्ठताक्रम में उपलब्ध अभ्यर्थी एस जावेद अली को प्रश्नगत पद पर नियुक्ति के लिए संस्तुति की है।